अमेरिका के ओक्लाहोमा में फायरिंग, 4 लोगों की मौत

हिमशिखर इंटरनेशनल डेस्क

Uttarakhand

अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अमेरिका के ओक्लाहोमा शहर में बुधवार को गोलीबारी की एक घटना हुई है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। यहां शहर के तुलसा इलाके में एक अस्पताल परिसर की इमारत में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई।

Uttarakhand Uttarakhand
मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक संदिग्ध व्यक्ति अपनी पिस्तौल लेकर मेडिकल ऑफिस की बिल्डिंग में घुसा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। आशंका है कि हमले के बाद शख्स ने अपनी जान भी ले ली।
8 दिन में फायरिंग की दूसरी घटना
अमेरिका में फायरिंग की लगातार हो रही घटनाओं ने यहां सभी को झकझोर कर रख दिया है। 8 दिन पहले टेक्सास के उवाल्डे के एक स्कूल में 18 साल के एक लड़के ने फायरिंग कर दी थी। इस हादसे में 19 छात्रों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। इसमें 2 शिक्षक भी शामिल थे।