गांधी जयंती: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी बधाई, साथ ही कही ये बात

नई दिल्ली

Uttarakhand

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उनका संदेश इस प्रकार है –

 “मैं हमारे राष्ट्रपिता के जन्मदिन, गांधी जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।

आधुनिक भारत की सर्वाधिक प्रभावशाली विभूतियों में से एक, महात्मा गांधी, आज भी आहत मानवता के लिए नैतिकता का प्रामाणिक मानदंड तथा उम्मीद की किरण हैं। अन्याय के विरुद्ध उनके सत्याग्रह, उनके अहिंसक आंदोलन ने विश्व भर में असंख्य लोगों को प्रेरणा दी। मनुष्य की स्वाभाविक अच्छाई पर उनके विश्वास, सत्य पर उनकी जैसी आस्था की आज कहीं अधिक आवश्यकता है।

Uttarakhand Uttarakhand

हर पीढ़ी को चाहिए कि वह अपने अनुसार महात्मा गांधी का अध्ययन करे, उन्हें फिर से खोजे। गरीबी हो या जलवायु परिवर्तन या फिर युद्ध, गांधी जी द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों का पालन करने से, विश्व के सामने उपस्थित इन खतरों का सफलतापूर्वक समाधान निकाला जा सकता है। विद्वेष से भरे आज के विश्व में, गांधी जी की यह वाणी कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, मानवता का मार्गदर्शन करती है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गांधी जयंती के अवसर पर हिंसा, अतिवाद, आतंकवाद तथा हर प्रकार के भेदभाव से मुक्त, एक शांतिपूर्ण विश्व के लिए प्रार्थना करें।”