बागेश्वर महादेव मंदिर में विष्णु सहस्रनाम का पाठ शुरू

चम्बा : नगर क्षेत्र के ब्लाक रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर में पुरुषोत्तम मास में विष्णु सहस्रनाम का पाठ शुरू हुआ । इस दौरान पूरे माह में भगवान विष्णु के एक हजार नामों का पाठ किया जाएगा ।

नगर क्षेत्र के ब्लाक रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर में पावन पुरुषोत्तम मास में रोज सवेरे विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया जा रहा है. मंदिर समिति के अध्यक्ष राधा कृष्ण कोठारी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ 1 महीने लगातार किया जाएगा ।

आचार्य रविंद्र कोठारी और शुभम बधाणी ने बताया की 17 मई से ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास शुरू हो गया है। ये महीना 15 जून तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष शुरू होगा, जो कि 29 जून तक रहेगा। अधिक मास में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ संस्कार जैसे मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त नहीं रहते हैं। अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। यह महीना भगवान विष्णु (पुरुषोत्तम) को समर्पित है, इसलिए इस महीने में किए गए पुण्य कर्मों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है।

हिन्दी पंचांग के अतिरिक्त महीने को मलिन माना जाता है, इस वजह से इसका एक नाम मलमास पड़ गया। सभी 12 महीनों के अलग-अलग देवता स्वामी हैं, लेकिन यह अतिरिक्त महीना मलिन होने से कोई भी देवता इसका स्वामी नहीं बनना चाहता था। उस समय मलमास ने विष्णु जी से प्रार्थना की थी। मलमास की प्रार्थना से प्रसन्न होकर विष्णु जी इस महीने के स्वामी बन गए और अपना सर्वश्रेष्ठ नाम पुरुषोत्तम भी इस महीने को दिया। इस कथा की वजह से अधिक मास को पुरुषोत्तम मास कहते हैं

इस महीने में रोज विष्णु सहस्रनाम, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जप और श्रीहरि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु की पूजा करने से कई जन्मों के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *