पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी: जानिए उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: गणतंत्र दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्यपाल पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत अलग-अलग कैटेगरी में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सेवाओं और कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। बता देंं, डीजीपी अशोक कुमार ने गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की है। उन्होंने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएँ दी है।

देखिए सूची-

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जारी की गई सूची के अनुसार पुलिस मुख्यालय में गोपनीय सहायक पूरन सिंह रावत, नरेंद्रनगर पीटीसी में पुलिस उपाधीक्षक दिनेशचंद्र बडोला को उनकी सराहनीय सेवा के लिए राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान भी दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग के 8 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह विभाग के 3 पुलिस अधिकारियों को देने की घोषणा हुई है। इसी तरह 13 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चंद्र दिया जाएगा। जबकि विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह विभाग के 70 पुलिस कर्मियों को देने की घोषणा की गई है।