राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बोलीं-गंगा तट पर बदलते भारत की एक सुन्दर तस्वीर देख रही हूँ

Uttarakhand

ऋषिकेश

उत्तरप्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को परमार्थ निकेतन पहुँची। इस दौरान परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और राज्यपाल उत्तरप्रदेश आनंदीबेन पटेल की समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद राज्यपाल ने परमार्थ निकेतन आश्रम और योग विलेज का भ्रमण कर गंगा आरती में भी भाग लिया।

Uttarakhand Uttarakhand

राज्यपाल उत्तरप्रदेश आनंदी बेन पटेल ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर आज इस दिव्य गंगा तट पर आकर अत्यंत शान्ति का अनुभव हो रहा है। पावन गंगा आरती, परमार्थ निकेतन का सुरम्य वातावरण प्रयागराज कुम्भ मेला की याद दिला रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने नवरात्रि के पावन अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिनन्दन करते हुये कहा कि आज हम सभी को दुर्गा शक्ति और नारी सशक्तिकरण का जीवंत स्वरूप के रूप में राज्यपाल महोदया का पावन सान्ध्यि प्राप्त हो रहा है, यह हम सभी के लिये गौरव का विषय है।