प्रधानमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर लोगों को बधाई दी

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा–

“श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर बधाई। उनके नेकी के सिद्धांत, करुणा, न्याय और समानता पर जोर,सारी मानव जाति का मार्गदर्शन करते हैं।”