गुजरात चुनावः दूसरे चरण की वोटिंग से पहले PM मोदी ने मां का लिया आशीर्वाद

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

गांधीनगर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर गुजरात पहुंचे। वे अहमदाबाद एयरपोर्ट से सीधे मां हीराबेन से मिलने गांधीनगर पहुंचे। मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और साथ में चाय भी पी। आधे घंटे की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री पार्टी ऑफिस ‘कमलम’ निकल गए। प्रधानमंत्री मोदी कल यानी सोमवार को गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में वोट भी डालेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मां के साथ बैठकर बातें कीं और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी की मां से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह मां का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, गुजरात में सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। प्रधानमंत्री सोमवार को दूसरे चरण में वोट भी डालेंगे। पीएम मोदी अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा क्षेत्र के वोटर हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand