कांग्रेस के हुए हरक, बहू को मिल सकता है टिकट

नई दिल्ली

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

बीजेपी से छह साल के लिए निकाले के गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपनी बहू अनुकृति के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सूत्रों से खबर है कि एक टिकट की शर्त पर हरक की कांग्रेस में वापसी हुई है। पार्टी से या तो हरक सिंह रावत को या फिर उनकी बहू को टिकट मिल सकता है।

Uttarakhand Uttarakhand