हिमाचल की जीत 2024 का रास्ता तय करेगी: राकेश राणा

  • हिमांचल की जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई मनाया जश्न

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हिमाचल की महान जनता ने महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोहर लगाकर कांग्रेस को बहुमत दिया है। उन्होंने हिमाचल की महान जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि हिमाचल के मतदाताओं ने हिंदुस्तान की जनता को एक संदेश देने का काम किया कि  भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश को जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर गुमराह कर भाई भाई को लड़ाने का काम किया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में विकास कहीं दूर दूर तक नहीं है। उन्होंने हमेशा मंदिर मस्जिद हिंदू-मुस्लिम जाति धर्म के नाम पर वोट मांगा और देश के चंद उद्योगपतियों को के हाथों देश और प्रदेश को लूटाने का काम किया उसी का नतीजा है की हिमांचल की महान जनता ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया।