उत्तराखंड में तीन घंटे में दो बार डोली धरती

हिमशिखर खबर ब्यूरो

देहरादून: आज शनिवार शाम तीन घंटे के अंदर उत्‍तराखंड की धरती दो बार डोली। पहला भूकंप शाम करीब 4 बजकर 25 मिनट पर पौड़ी जनपद में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मैग्नीट्यूड रही। वहीं, दूसरा भूकंप का झटका शाम करीब 7 बजकर 57 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता 5.4 आंकी गई। हालांकि, भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

उत्‍तराखंड में बीती मंगलवार देर रात और बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद लोग दहशत आ गए थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजकर 27 मिनट पर पिथौरागढ़ जनपद में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ था।