बीबीसी के दिल्ली, मुंबई ऑफिस में ‘सर्वे ऑपरेशन’ के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई दिल्ली: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग के सर्वे की खबर है। वहां काम करने वाले कर्मचारियों से मोबाइल फोन रखवा लिए गए हैं। सर्वे के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग की टीम अभी भी बीबीसी ऑफिस में है और सर्वे की प्रक्रिया जारी है।

कांग्रेस ने कहा- अघोषित आपातकाल

पार्टी ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा- पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।

 

भाजपा ने कहा- आइना देखे कांग्रेस

कांग्रेस के बयान के बाद भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस आपातकाल की बात न करे। प्रेस की आजादी की बात करने वाले खुद आइना देखें। उन्होंने कहा -एओ. ह्यूम की बनाई पार्टी कांग्रेस का चाल, चरित्र अभी भी ब्रिटिश ही है। लगता है अंग्रेजों ने 1947 में भारत छोड़ने के बाद बीबीसी के विघटनकारी एजेंडे को देश में आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस को सौंप दिया था। खैर, आपातकाल और प्रेस की आजादी की बात करने वालों को आईना जरूर देखना चाहिए।