International Flights: नियमित अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं 27 मार्च से हो जाएंगी बहाल, कोरोना संक्रमण के चलते लगा था प्रतिबंध

नई दिल्ली

देश में कोरोना का कहर कम होने के बाद धीरे-धीरे ज्यादातर गतिविधियों को बहाल कर दिया गया है. कोरोना के रोजाना मामलों में आई गिरावट के बाद सरकार ने लगभग दो साल बाद नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान (International Flights) सेवाओं को एक बार फिर बहाल करने का फैसला किया है.  नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, आगामी 27 मार्च 2022 से भारत के लिए और भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंंगी.