अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जानिए क्या है मामला

हाइलाइट्स

  • आईसीसी ने पुतिन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
  • पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराध का लगा है आरोप
  • रूस की बाल अधिकार आयुक्त के खिलाफ भी वारंट

हिमशिखर इंटरनेशनल डेस्क

Uttarakhand

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। वारंट यूक्रेन में किए गए युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार होने के आरोप में जारी किया गया है। वारंट पर यूक्रेन की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है। युद्धग्रस्त देश ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है।

बता दें कि रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है। इस दौरान यूक्रेन ने रूस पर कई बार अत्याचार करने के आरोप लगाए हैं।

‘यह तो महज शुरुआत है’

इस मामले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का बयान भी सामने आया। उन्होंने व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ जारी हुए गिरफ्तारी वारंट को महज शुरुआत बताया।

Uttarakhand Uttarakhand

उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने एक साल पहले यूक्रेन में संभावित युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों और नरसंहार की जांच शुरू की थी।

रूस के पूर्व राष्ट्रपति और रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने पुतिन के खिलाफ आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट की तुलना टॉयलेट पेपर से की है। मेदवेदेव ने टॉयलेट पेपर की इमोजी के साथ ट्वीट किया, आईसीसी ने व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस पेपर का इस्तेमाल कहां किया जाना चाहिए।, इसकी वर्णन करने की जरूरत नहीं है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand