दो लोगों को रोशनी दे गई कामना देवी

ऋषिकेश : ऋषिकेश निवासी कामना देवी दुनिया से जाते-जाते दो लोगों का अंधेरा जीवन रोशन कर गईं। कामना देवी के निधन के बाद उनकी आंखें आई बैंक की टीम के सहयोग से दान की गईं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand
Oplus_16908288

ऋषिकेश के हनुमंतपुरम निवासी कामना अग्रवाल के निधन पर उनके पुत्र नरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और अनूप अग्रवाल ने अपनी माताजी के नेत्रदान के संकल्प की इच्छा पूरी की। परिजनों के मुताबिक मरने से पूर्व उनकी माताजी कामना देवी ने अपने नेत्रदान की इच्छा जताई थी। जिस पर परिवार के सभी लोगों की सहमति के बाद परिवार ने नेत्रदान कार्यकर्ता गोपाल नारंग को सूचना दी। एम्स ऋषिकेश की नेत्रदान रेस्क्यू टीम पवन नेगी, आलोक और डॉ. दिव्या कृष्णा ने मौके पर पहुँचकर दोनों कॉर्निया सुरक्षित रूप से प्राप्त किए

Uttarakhand Uttarakhand