मुंबई से विदा होकर देहरादून पहुंचे कोश्यारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शुक्रवार को मुंबई के राजभवन से विदा होकर देहरादून पहुंचे। देर शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से वो सीधे देहरादून स्थित अपने आवास पर पहुंचे।

बता दें कि कुछ समय पहले भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल का पद छोड़ने के लिए आग्रह किया था। उसके बाद उन्होंने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था. उनका इस्तीफा बीती 12 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया था। 18 फरवरी को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस शपथ ग्रहण करेंगे। इससे एक दिन पहले भगत सिंह कोश्यारी को राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई दी गई। जिसके बाद वो विशेष विमान से मुंबई से देहरादून पहुंचे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद भगत सिंह कोश्यारी को लेकर भाजपा में हलचल है। बेशक कोश्यारी ने राज्यपाल की कुर्सी त्यागने के बाद एकांतवास में रहकर अध्ययन करने की इच्छा जाहिर की है लेकिन जो खांटी सियासतदां भगतदा को जानते हैं, उन्हें मालूम है कि वह राजनीति से शायद ही दूर रह पाएंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि उनका अगला कदम क्या होगा। इसीलिए सियासी हलकों में यह सवाल तैर रहा है कि कोश्यारी एकांतवास में जाकर अध्ययन में जीवन बिताएंगे या फिर सियासत में एक शक्तिपीठ की तरह अपने समर्थकों की मुराद पूरी करने का माध्यम बनेंगे। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि भगतदा अपना अगला ठिकाना पिथौरागढ़ को बनाते हैं या देहरादून के डिफेंस कालोनी में अपने किराये के घर को।