भारी बारिश से गौरीकुंड में भूस्खलन, 12 लोगों के लापता होने की सूचना

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड में तेज बरसात के दौरान रात को हुए भारी भूस्खलन की चपेट में आई तीन दुकानें जमींदोज हो गईं। भारी भूस्खलन से 12 लोगों के लापता होने की सूचना है।एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना देर रात मिली थी, जिसके बाद एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची थी, लेकिन रात को रेस्क्यू करने में आ रही दिक्कतों के कारण अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश चुनौती बनी हुई है। डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।