उत्तराखंड में कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट

शासन ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। छह आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। देर रात इसके आदेश जारी किए गए।

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

देहरादून:शासन ने छह आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट को जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। अभी तक यह पदभार देख रहे आईएएस अभिषेक रुहेला को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। 

देखिए सूची-

Uttarakhand Uttarakhand

मंगलवार देर रात शासन ने आईएएस व पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आईएएस हरीश चंद्र कांडपाल से उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर का पदभार वापस लेकर उन्हें निदेशक सेवायोजन, हल्द्वानी का जिम्मा दिया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

आईएएस रवनीत चीमा से कृषि विभाग वापस लेकर पशुपालन व मत्स्य की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस विशाल मिश्रा से सीडीओ ऊधमसिंह नगर का पदभार वापस लेकर उन्हें इसी पद पर टिहरी गढ़वाल भेजा गया है। उनके स्थान पर सीडीओ टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की तैनाती की गई है।