विधायक किशोर उपाध्याय ने कांवड़ियों का किया स्वागत, बोले-हिमालय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: विधायक किशोर उपाध्याय ने विधानसभा के प्रवेश द्वार नागणी में देश के विभिन्न स्थानों से आये कांवड़ियों का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि जितने भी सनातन धर्म, मां गंगा व हिमालय में विश्वास रखने वाले लोग हैं, आज उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती हिमालय के प्रबंधन की है। हिमालय और गंगा भारत को पुनः सोने की चिड़िया बना सकते है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने कहा है कि यदि हिमालय का प्रबंधन सही तरीके से नहीं हुआ तो भविष्य में हिमालय में एक बूंद बर्फ नहीं रहेगी, उस भयावह स्थिति की कल्पना करिये! कहा कि आने वाली पीढ़ी भी हर वर्ष गौमुख से गंगा जल ले पाये इसके लिये हिमालय को सुरक्षित रखना हम सबका ही विश्व समुदाय का भी कर्तव्य बनता है। नहीं तो बहुत से देशों का अस्तित्त्व ख़तरे में है।