बद्री विशाल की शरण में मोदी: पीएम मोदी आज रात भगवान विष्णु के धाम में रुकेंगे

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को केदारनाथ और बद्री नाथ के दर्शन किए। केदारनाथ में वे गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक पूजा करते रहे। विशेष परिधान पहन रखा था, जो उन्हें हिमाचल की महिलाओं ने गिफ्ट किया था। इसे चोला-डोरा कहते हैं। पोशाक पर स्वास्तिक बना था। केदारनाथ में करीब 2 घंटे रुके और फिर बद्रीनाथ में करीब 30 मिनट।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ का यह छठा और बदरीनाथ का दूसरा दौरा है। पीएम मोदी पहली बार आज बदरीनाथ में ही रात्रि प्रवास करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह जवानों से भी मिलेंगे।

देश के अंत‍िम गांव माणा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जनसभा में जहां एक ओर माणा और उत्‍तराखंड के लोगों की तारीफ की और हिमाचल राज्‍य का जिक्र किया।

इस दौरान उन्‍होंने कहा क‍ि यह दशक उत्‍तराखंड का होगा। सीमा पर रहने वाले लोग देश के सशक्‍त प्रहरी हैं। सीमा का आख‍िरी गांव ही पहला गांव है। बार्डर के गांवों में चहल पहल बढ़नी चाह‍िए।

भारत के अंत‍िम गांव तक व‍िकास पहुंचा है। व‍िकास के ल‍िए हर संभव कोश‍िश की जा रही है। गुलामी की मानस‍िकता को हटाना होगा। प्रधानमंत्री ने गांव की मह‍िलाओं द्वारा तैयार क‍िए उत्‍पाद की सराहना की और ह‍िमाचल में उत्‍तराखंड की चर्चा का भी ज‍िक्र क‍िया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015A53.jpg

 

Uttarakhand Uttarakhand

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002B0XM.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0039NZB.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004NQY4.jpg

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

प्रधानमंत्री के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त जनरल गुरमीत सिंह भी थे।