वेटिकन सिटी में मोदी:पोप ने कोरोना के दौरान दुनिया की मदद करने पर भारत की तारीफ की, प्रधानमंत्री ने भारत आने का न्योता दिया

Uttarakhand

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोप फ्रांसिस ने वेटिकन सिटी में एक दूसरे से काफी गर्मजोशी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी और पोप ने धरती को बेहतर बनाने के उद्देश्‍य से जलवायु परिवर्तन से लड़ने और गरीबी को दूर करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की।

Uttarakhand Uttarakhand

पीएम मोदी ने अपनी मुलाकात को लेकर के एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्‍होंने लिखा, “पोप फ्रांसिस के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की। मुझे उनके साथ कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला और मैंने उन्हें भारत आने के लिए आमंत्रित भी किया।”

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

रोम से ब्रिटेन जाएंगे पीएम मोदी
रोम की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के न्योते पर ब्रिटेन के ग्लासगो जाएंगे। इटली में उत्साही भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया और उन्होंने इस दौरान उनके नाम के नारे लगाए व मंत्रोच्चार भी किया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी पार्क में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काफी प्रसन्नता के साथ भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन स्वीकार करते और उनसे हाथ मिलाते दिखे।