अयोध्या में बंदर उतार ले गया सपा का झंडा…केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की चुटकी- बजरंगबली का यही संदेश, यूपी को नहीं चाहिए दंगेश

लखनऊ

Uttarakhand

यूपी विधानसभा चुनाव में अब बंदरों की एंट्री हो गई है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘बजरंगबली का यही संदेश, यूपी को नहीं चाहिए दंगेश’। दरअसल, वीडियो में बंदर एक घर की छत पर लगे सपा के झंडे को उतारते हुए दिख रहा है। यह वीडियो अयोध्या का बताया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने सपा को बताया था दंगेश

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच में समाजवादी पार्टी  पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा था कि जैसे रामायण के ‘लंकेश’ के बारे में सब जानते हैं, वैसे ही समाजवादी पार्टी को ‘दंगेश’ कहा जाना चाहिए। बहराइच में उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी माफियाओं और आतंकवादियों को बचाती है।