देवस्था्नम बोर्ड के कार्याधिकारी नर्मदेश्वर प्रसाद जमलोकी नहीं रहे

उखीमठ। देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी/ प्रचार अधिकारी नर्मदेश्वर प्रसाद जमलोकी(एन. पी जमलोकी 54 वर्ष) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका बीती रात 8 अक्टूबर रात को हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।

Uttarakhand

ब्राह्मण खोली उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग निवासी जमलोकी आचार्य जमलोकी परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी श्री केदारनाथ भगवान में अपार आस्था थी। वर्तमान में वह देवस्थानम बोर्ड के केदारनाथ प्रतिष्ठान में उखीमठ/ केदारनाथ में तैनात थे। वर्षों से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में सेवा दे चुके थे।

उनके परिवार में दो पुत्र एवं पत्नी है़। उनके आकस्मिक निधन से केदारनाथ क्षेत्र में शोक की लहर है। देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों कर्मचारियों और सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उच्च स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष पूर्व राज्य सभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सदस्य विधायक महेंद्र भट्ट,श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन,अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह, वित्त नियंत्रक जगत सिंह चौहान,सुनील तिवारी,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, एएस नेगी, राकेश सेमवाल राजेंद्र चौहान,गिरीश चौहान, गिरीश देवली,आरसी तिवारी, राजकुमार नौटियाल,प्रमोद नौटियाल, भूपेंद्र रावत रमेश नेगी, डा.हरीश गौड़,संजय चमोली, मधुसूदन सुयाल विशाल पंवार, दीपेंद्र रावत,अमित राणा, कुलदीप नेगी, विनौद नौटियाल,मनोज रावत रामचंद्र बिष्ट,प्रमोद कैशिव,बल्लभ सेमवाल, बीरेंद्र बिष्ट संजय कुकरेती ने शोक जताया है।