एनडीआरएफ ने यूक्रेन के लिए भेजी राहत सामग्री

नई दिल्ली

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रूस के भीषण सैन्य हमले का सामना कर रहे यूक्रेन को कंबल और चटाइयों समेत राहत सामग्री भेजी है।

Uttarakhand Uttarakhand
राहत सामग्री दो खेपों में भेजी गई है। पहली खेप को आज सुबह एक विमान के जरिये पोलैंड जबकि दूसरी खेप को दोपहर के समय एक और विमान से रोमानिया भेजा गया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एनडीआरएफ़ ने आज यूक्रेन के लोगों के लिए कंबल, स्लीपिंग मैट और सौर लैंप सहित अन्य राहत सामग्री भेजी। ये राहत सामग्री आज सुबह पोलैंड के लिए और दोपहर में रोमानिया के लिए रवाना हुई। जो कि भारतीय वायु सेना की एक उड़ान के ज़रिए भेजी गई है।