4 भारतीयों सहित 19 यात्रियों को लेकर जा रहा नेपाल का विमान लापता

हिमशिखर इंटरनेशनल डेस्क

नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार यह विमान 9.55 बजे उड़ान भरी थी।

रविवार सुबह नेपाल के पोखरा से जोमसोम जाने वाला तारा एयरलाइन्स (Tara Airlines flight) का हवाई जहाज सुबह करीब 10 बजे के आसपास से संपर्क टूटने के बाद से लापता है। इस विमान में क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे।

हालिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक लापता हुए तारा एयरलाइन्स के हवाई जहाज में सवार कुल 19 यात्रियों में से 13 नेपाली नागरिक हैं तथा साथ ही अन्य 4 भारतीय और 2  नागरिक जर्मन  के मौजूद हैं।