कोरोना संकट: शादी समारोह में 25 लोगों से अधिक को मत बुलाना, हो गया सरकारी आदेश जारी

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो

देहरादून

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए आज शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने समीक्षा बैठक में सार्वजनिक आयोजनों और विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को 25 करने के निर्देश दिए थे। जिस पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 25 लोगों को ही ऐसे आयोजनों में शामिल करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद अब शादी समारोह में अधिकतम 25 लोग ही शामिल हो सकेंगे।