ओ छोरा गंगा किनारे वाला…अमिताभ बच्चन ने आचमन कर मां गंगा को किया नमन, देखिए फोटो

विनोद चमोली

Uttarakhand

धर्मनगरी ऋषिकेश में इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टारोंं का जमावड़ा लगा हुआ है। शनिवार से गंगा घाटों में हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार गुड बाय फिल्म की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा पावेल गुलाटी, रश्मिका मंदाना सहित कई कलाकार गंगा के घाटों पर शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान जब अमिताभ बच्चन मोटर बोट में बैठकर स्वर्गाश्रम से गंगा पार गए तो गंगा जल का आचमन कर मां गंगा को नमन किया। इस दौरान बिग बी गंगा मां की गोद में बैठ कर और सानिध्य पाकर भाव विभोर दिखे।

इलाहाबाद में जन्मे अमिताभ बच्चन का बचपन से ही मां गंगा से गहरा नाता रहा है। यही कारण है कि ऋषिकेश में गंगा घाट में शूटिंग में पहुंचे अमिताभ गंगाजल का आचमन और दर्शन कर अभिभूत दिखे।

Uttarakhand Uttarakhand

इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। गुड बाय एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विकास बहल द्वारा किया जा रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand