अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर योगी आदित्यनाथ और किशोर उपाध्याय ने नारी शक्ति को किया नमन, ट्वीट कर कही यह बात

हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को महिलाओं के समर्पण, उपलब्धियों और कामयाबी के जश्न के रूप में मनाया जाता है।


हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

हर साल की तरह आज 8 मार्च को देश और दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना है।इस खास दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और टिहरी के पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने नारी शक्ति को नमन करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। वहीं अपने ट्विटर अकाउंट पर महिलाओं के लिए खास संदेश भी पोस्ट किए हैं। आइए जानते हैं किसने क्या-क्या लिखा है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर खास संदेश लिखा। उन्होंने लिखा कि, “ सभी प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिश बधाई एवं शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश समेत सम्पूर्ण समाज के सर्वांगीण उन्नयन में मातृशक्ति के अथक व अनंत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आइए, हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों।

पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर खास संदेश लिखा कि, ‘उत्तराखंड में सिर के इस बोझ को तिरोहित कर सकें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तभी सार्थकता है’।

किशोर उपाध्याय ने दूसरे संदेश में लिखा कि, ”किन शब्दों में दूँ परिभाषा ?

नारी तुम हो सबकी आशा
सरस्वती का रूप हो तुम
लक्ष्मी का स्वरुप हो तुम
बढ़ जाये जब अत्याचारी
दुर्गा-काली का रूप हो तुम
किन शब्दों में दूँ परिभाषा
नारी तुम हो सबकी आशा

समस्त मातृ शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाए !!

2022 के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

हर साल महिला दिवस किसी ना किसी थीम पर आधारित होता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 (IWD 2022) की थीम ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी मजबूत भव‍िष्‍य के ल‍िए लैंग‍िक समानता जरूरी है। बीते साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना” रखी गई थी।