वीड गांव के समीप एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, वाहन चालक घायल

चम्बा

Uttarakhand

रानिचौरी-नकोट मार्ग पर वीड गांव के समीप एक मैक्स वाहन सड़क से लगभग 250 मी नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन चालक को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल बौराडी ले जाया जा रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मंगलवार रात्रि को नकोट से रानीचौरी की ओर आ रही मैक्स वीड गांव के समीप सड़क से लगभग 250 मी नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसओ चंबा पंकज देवरानी ने बताया कि घायल को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल बौराडी ले जाया जा रहा है। घायल का नाम अमन बिस्ट पुत्र रघुवीर बिस्ट 30 वर्ष लगभग, ग्राम माणदा नकोट है।