उत्तरकाशी: इस जिले में सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश, भारी बारिश की संभावना देखते हुए लिया गया फैसला

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 9 और 10 जुलाई को उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों, नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट व अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अभिषेक रूहेला ने जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा पहली से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 09.07.2023 को प्रातः 11:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 एवं 10 जुलाई 2023 को जनपद उत्तरकाशी में कहीं-कही भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिससे पैदल रास्तों व सड़क मार्गों के प्रभावित होने की सम्भावना के दृष्टिगत स्कूली छात्र/ छात्राओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय किया जाना आवश्यक है। अतः उपरोक्त को मध्यनजर रखते हुये जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 10 जुलाई 2023 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। उक्त आदेश का तत्काल अनुपालन करना सुनिश्चित करें।