केरल में बढ़ा एवियन इन्फ्लुएंजा का प्रकोप, केंद्र सरकार ने जांच के लिए भेजी टीम

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: केरल में एवियन इंफ्लुएंजा का खतरा बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केरल में एवियन इन्फ्लुएंजा के प्रकोप का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय टीम भेजने का फैसला लिया है। टीम बीमारी के प्रकोप का विस्तार से जांच करेगी और सिफारिशों के साथ रिपोर्ट सौंपेगी। केरल के लिए 7 सदस्यों की केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय क्षय रोग और श्वसन रोग संस्थान, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान चेन्नई और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के एक्सपर्ट्स शामिल हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस दल का नेतृत्‍व क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय, बेंगलुरू के वरिष्ठ आरडी डॉ. राजेश केदामणि करेंगे।दल राज्य द्वारा बताए जा रहे एवियन इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों, प्रबंधन दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के संदर्भ में राज्य के स्वास्थ्य विभागों की भी सहायता करेगी।