पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली

Uttarakhand

पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट और बंगाली कॉमिक किरदार ‘बंतुल द ग्रेट’, ‘ हांडा-भोंदा’ और ‘नोंते फोंते’ के रचयिता नारायण देबनाथ का मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “श्री नारायण देबनाथ जी ने अपनी रचनाओं, कार्टूनों और दृष्टांतों के माध्यम से लोगों के जीवन को रोशन किया। उनकी रचनाएँ उनकी बौद्धिक शक्ति को दर्शाती हैं। उनके द्वारा बनाए गए चरित्र हमेशा लोकप्रिय रहेंगे। उनके निधन से दु:खी हूँ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”