पितृ पक्ष 2021 : पंचमी तिथि दो दिन, 25 को पंचमी और 27 को होगा षष्ठी का श्राद्ध

Uttarakhand

पंडित उदय शंकर भट्ट

श्रद्धापूर्वक अपने पित्रों को प्रसन्न करने का पर्व श्राद्ध पक्ष इस बार 16 के बजाए 17 दिनों का होगा। ऐसा संयोग दशकों बाद पंचमी तिथि दो दिन (25-26) आने के कारण बन रहा है। यही कारण है कि 25 को पंचमी और 27 को षष्ठी का श्राद्ध होगा। खास बात यह है कि 26 को कोई श्राद्ध नहीं होगा।

Uttarakhand Uttarakhand

धर्म ग्रंथों के अनुसार श्राद्ध के 16 दिनों में लोग अपने पित्रों को पिंडदान देकर तृप्त करते हैं। इस बार पित्र पक्ष कई दशकों के बाद 16 के बजाए 17 दिनों का पड़ रहा है। श्राद्ध पक्ष में पंचमी तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 25 सितंबर की सुबह आज 10 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर 26 सितंबर को दोपहर एक बजे तक रहेगी। लेकिन शास्त्रानुसार पंचमी तिथि का श्राद्ध 25 सितंबर को ही किया जाएगा। जिस कारण छठवां श्राद्ध 27 को होगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सनातन धर्म के अनुसार श्राद्ध करने से पितरों को आत्मिक शांति मिलती है। श्राद्ध पक्ष में पिंडदान और तर्पण के साथ ही गाय, कुत्ता और कौआ को भी भोजन कराना अनिवार्य है। श्राद्ध कर्म करने वाले के परिवार में सुख-समृद्धि का वास रहता है।