टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, पीएम मोदी ने दी बधाई

Uttarakhand

नई दिल्ली

टोक्यो ओलंपिक में भारत की मीराबाई चानू ने  सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में मेडल अपने नाम किया। चानू ने क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया और देश का गौरव बढ़ाया। इसी के साथ चानू ने ओलिंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया।

मीराबाई चानू के मेडल जीतते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है और बधाईयों का दौर शुरू हो गया है। साथ ही देश में ओलंपिक खिलाड़ियों से उम्मीद भी बढ़ गई है।

Uttarakhand Uttarakhand

मीराबाई चानू ने अपनी सफलता से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मीराबाई चानू की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा,“इससे सुखद शुरूआत के लिए आशा नहीं की जा सकती थी। भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।