सेना दिवस पर पीएम मोदी ने बहादुर जवानों को किया सलाम, देश याद कर रहा है वीरों की कुर्बानी

नई दिल्ली

Uttarakhand

प्रधानमंत्री ने आज सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना, उसके सैनिकों और उनके परिजनों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि “सेना दिवस के अवसर पर मेरी शुभकामनायें, विशेषकर हमारे शूरवीर सैनिकों, सम्मानीय पूर्व सैनिकों और उनके परिवार वालों को। भारतीय सेना को उसकी वीरता और कर्तव्यपरायणता के लिये जाना जाता है। राष्ट्र की सुरक्षा में भारतीय सेना ने जो अमूल्य योगदान किया है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

पीएम ने आगे कहा कि, भारतीय सेना कर्मी दुरूह इलाकों में काम करते हैं और प्राकृतिक आपदाओं सहित सभी मानवीय संकटों के समय देशवासियों की सहायता करने में सदैव आगे रहते हैं। विदेशों में शांति-स्थापना मिशनों में भी भारतीय सेना के शानदार योगदान के लिये भारत को उस पर गर्व है।”