पीएम मोदी केदारनाथ धाम में पहाड़ी टोपी और खास तरह की सफेद पोशाक में आए नजर

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

केदारनाथ: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ पहुंच गए हैं। उनके साथ उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी केदारनाथ में मौजूद हैं। वह कुछ देर में बाबा केदार के दर्शन करेंगे। केदारनाथ में प्रधानमंत्री के पहुंचने पर वीवीआइपी हैलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भगवान भोले के सामने शाीश झुकाया और गर्भगृह में चले गए। यहां वह भगवान केदार का रुद्राभिषेक करेंगे।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

पहाड़ी टोपी और खास तरह की सफेद पोशाक में नजर आए पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एटीबी वाहन में बैठकर हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे। उनके साथ मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री पहाड़ी टोपी और खास तरह की सफेद पोशाक में नजर आए।