पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति से फोन पर बातचीत की, अफगानिस्‍तान पर हुई चर्चा

Uttarakhand

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। जानकारी के अनुसार इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिंद प्रशांत क्षेत्र को लेकर बातचीत की। इसके अलावा दोनों के बीच अफगानिस्तान में हालात को लेकर भी चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम सहित विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आतंकवाद के संभावित प्रसार, नशीले पदार्थों के व्यापार, अवैध हथियारों और मानव तस्करी के साथ-साथ मानवाधिकारों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में अपनी-अपनी चिंताओं को साझा किया।

Uttarakhand Uttarakhand

उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्र में स्थिरता एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने में भारत-फ्रांस साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका की समीक्षा की।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की भावना के आधार पर घनिष्ठ और नियमित परामर्श जारी रखने पर सहमति व्यक्त की और पारस्परिक संबंधों को मज़बूत बनाने पर भी जोर दिया।