कांग्रेस चमोली आपदा पर कर रही राजनीतिरू धन सिंह रावत

श्रीनगर:  चमोली आपदा में हो रही बयानबाजी पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Uttarakhand

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है कि वो चमोली आपदा पर टिप्पणी करें, क्योंकि कांग्रेस शासनकाल में केदारनाथ आपदा आई थी, उसमें खुद सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े हुए थे।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने एक घंटे में ही चमोली आपदा में कार्य शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री खुद आपदा के एक घंटे बाद से आज तक राहत-बचाव की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सेना से लेकर राज्य की सारी मशीनरी आपदा के कार्य में जुटी हुई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस चमोली आपदा पर सिर्फ राजनीति कर रही है।

Uttarakhand Uttarakhand

जबकि 2013 में केदारनाथ में आई आपदा में कांग्रेस की सरकार थी और राहत-बचाव कार्य की पोल उस समय खुल गई थी। वहीं सरकार की नींद आपदा के तीन दिन बाद खुली।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में लापरवाही से कार्य नहीं होता है। चमोली आपदा में सरकार हर संभव मदद कर रही है।