ऊर्जा मंत्री हरक के आश्वासन पर कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

Uttarakhand

देहरादून

अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने रात 12:00 बजे से हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसके बाद प्रदेश में बिजली की व्यवस्था चरमरा गई। तो ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने खुद कमान संभाली।

आपको बता दें कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने ऊर्जा विभाग कर्मियों की हड़ताल के सम्बंध में कर्मचारी संगठनों से वार्ता की। कर्मचारी संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया।

Uttarakhand Uttarakhand

वार्ता के बाद उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश हित में हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। ऊर्जा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand