राष्ट्रपति मुर्मु ने नेपाल के राष्ट्रपति के साथ बातचीत की

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम (17 मार्च, 2023) को नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस समय केरल के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां से पौडेल को टेलीफोन किया और उन्हें नेपाल के राष्ट्रपति का पदभार संभालने पर बधाई दी।

दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने भारत व नेपाल के बीच अद्वितीय एवं बहुआयामी संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को आगे ले जाने तथा दोनों देशों के नागरिकों के बीच मित्रतापूर्ण व सशक्त बंधन को और भी मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

Uttarakhand Uttarakhand

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत तथा नेपाल के बीच चले आ रहे द्विपक्षीय संबंध राष्ट्रपति पौडेल के मार्गदर्शन में और भी अधिक ऊंचाई तक पहुंचेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand