राष्ट्रपति ने दशहरे की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

Uttarakhand

नई दिल्ली

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दशहरे की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहाः-

“विजया दशमी के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे हुए सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Uttarakhand Uttarakhand

विजया दशमी को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार हमें नैतिकता, भलाई और सदाचार के रास्ते पर चलना सिखाता है। भगवान राम का व्यक्तित्व और मर्यादा-पुरुषोत्तम के रूप में उनका सम्यक् आचरण जन-जन के लिए एक आदर्श है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

मेरी कामना है कि यह त्योहार समाज के नैतिक आधार को मजबूत बनाए और सभी देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करे।”