राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

Uttarakhand

नई दिल्ली

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Uttarakhand Uttarakhand

राष्ट्रपति ने कहा कि ज्ञान, समृद्धि, अच्छे भविष्य के प्रतीक भगवान गणेश के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस त्योहार में भरपूर उत्साह व उल्लास देखने को मिलता है। इस साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर, आइए हम सब मिलकर विघ्नहर्ता भगवान गणेश से प्रार्थना करें कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ किए जा रहे हमारे प्रयासों को सफल बनाएं और हम सभी को सुख-शांति प्रदान करें।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

आइए हम कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए उत्साह और सद्भाव के वातावरण में इस त्योहार को मनाते हैं।”