बिग ब्रेकिंग : मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आठ राज्यों के राज्यपाल बदले, देखें पूरी लिस्ट

हिमशिखर ब्यूरो
नई दिल्ली

Uttarakhand

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को आज कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही तीन अन्य नेताओं को राज्यपाल बनाया गया है। बाकी चार राज्यपालों के राज्य में फेरबदल किया गया है।

इस बारे में राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के हवाले से विज्ञप्ति जारी की गई है-

राष्ट्रपति ने निम्नलिखित नियुक्तियां/परिवर्तन किए हैं-

1. मिजोरम के राज्यपाल  पी.एस. श्रीधरन पिल्लई का तबादला करके गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

2.   हरियाणा के राज्यपाल  सत्यदेव नारायण आर्य का तबादला करके त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

3.   त्रिपुरा के राज्यपाल  रमेश बैस का तबादला करके झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Uttarakhand Uttarakhand

4.   थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

5. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला करके हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

6.   डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

7.   मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

8.   राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपरोक्त नियुक्तियां इनके राज्यपाल के रूप में पद भार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी ।