देवभूमि पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , सीएम धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत

देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति प्रदेश सरकार की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी। 

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति दोपहर बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट उतरीं। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका अभिवादन किया।

Uttarakhand Uttarakhand

यहां से वह हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंची और राजभवन के लिए रवाना हुई। आज शाम साढ़े छह बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा। यहां उनके नागरिक अभिनंदन के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। वहीं, विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से वह दोपहर दो बजे देहरादून लौटेंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।