राष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी ने नड्डा और राजनाथ को दी ये बडी जिम्मेदारी

नई दिल्ली

Uttarakhand

राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर लगातार राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। इसी बीच सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श कर आम राय बनाने की जिम्मेदारी भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंप दी है।

Uttarakhand Uttarakhand

प्रेस रिलीज के जरिए दी जानकारी
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी किया है। इस प्रेस रिलीज के अनुसार, “बीजेपी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विचार-विमर्श के लिए अधिकृत किया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इसमें आगे लिखा है कि “वो NDA और UPA के सभी घटक दलों के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय के साथ भी विचार-विमर्श करेंगे।”