विधानसभा चुनाव:राहुल गांधी आज उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में करेंगे वर्चुअल संवाद

देहरादून।

Uttarakhand

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए शनिवार को भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जनपद में चुनावी वर्चुअल रैलियों को संबोधित करेंगे। वह सुबह पंतनगर में उतरेंगे और फिर किच्छा पहुंचकर किसानों के साथ संवाद करेंगे। यहां से वह दोबारा पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

राहुल गांधी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वाया कार से हरिद्वार आएंगे। राहुल गांधी शनिवार को अपराह्न चार बजे कार्यक्रम स्थल नेहरू युवा केंद्र पहुंचकर वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों को प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल प्रदर्शित किया जाएगा। वर्चुअल संवाद करने के बाद राहुल गांधी साढ़े पांच बजे हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर मां गंगा से आशीर्वाद लेंगे।