कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राजकुमार ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

देहरादून

पिछले दिनों कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पुरोला विधायक राजकुमार ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उत्तरकाशी जिले के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली थी।

जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने उनके सदस्यता खत्म करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया था। माना जा रहा था कि अगर इस मामले में सुनवाई होती तो उनकी सदस्यता जा सकती है। ऐसे में विधायक ने पहले ही विधायकी से इस्तीफा देकर फजीहत वाली स्थिति से बच गए।

आज विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर विधायक राजकुमार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।