संसद में लता जी काे श्रद्धांजली:लता जी के सम्मान में राज्यसभा एक घंटे के लिए स्थगित

नई दिल्ली

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में सोमवार को राज्यसभा एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में सभापति एम वेंकैया नायडू ने शोक संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से, देश ने भारतीय संगीत और फिल्म उद्योग की दुनिया में एक महान पार्श्व गायिका, एक दयालु इंसान और एक महान व्यक्तित्व खो दिया है। उनके निधन से एक युग का अंत हुआ और संगीत की दुनिया में अपूरणीय शून्य पैदा हो गया। महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यसभा सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखा।

Uttarakhand Uttarakhand