सुप्रभातम्: जीवन जीने की कला सिखाता है रामचरितमानस

हिमशिखर धर्म डेस्क

संसार कर्म प्रधान है। भारत की इस पवित्र भूमि में जन्म लेना गर्व की भारत है। देवता भी यही कामना करते हैं कि उन्हें मनुष्य शरीर धारण करना पड़े तो भारत भूमि में ही जन्म लें। हमारे पास यह गौरव है कि हमने वेद-पुराण, शास्त्रों के बीच जन्म लिया है। रामचरितमानस मानव धर्म के सिद्धांतों के प्रयोगात्मक पक्ष का आदर्श रूप प्रस्तुत करने वाला ग्रंथ है। रामचरितमानस के रूप में गोस्वामी तुलसीदास जी ने जो दिया, उसमें सबसे अद्भुत श्रीराम और हनुमानजी हैं।

संसार में तो एक पशु भी रह सकता है। लेकिन जीने की संभावना सिर्फ मनुष्य में है। रामकथा सुनकर हम स्वर्ग जाएंगे, यह गारंटी नहीं है। लेकिन रामकथा को जीवन में उतारकर जीवन का स्वर्ग जरूर बनाया जा सकता है।

गोस्वामी तुलसीदासजी ने श्रीरामचरितमानस की रचना की थी। तुलसीदासजी मे अपने जीवन के आरंभ में ही हम सभी को यह शिक्षा दी कि दुनिया में आपको क्या मिल रहा है, यह नहीं देखा जाएगा। आप दुनिया को क्या दे रहे हैं, ऊपर वाला इसका हिसाब लेगा। रामचरितमानस का दर्शन, विचार, सिद्धांत, नीति शब्दों का गठन सब कुछ अद्भुत है। कहते हैं, कि जिस समय तुलसीदासजी के रामचरितमानस लिखी, उनके दो ही सहारे थे-एक श्रीराम और दूसरे हनुमानजी!

जब रामचरितमानस लिखना आरंभ किया तो कहते हैं, रामचरितमानस के प्रत्येक दृश्य, चौपाई, दोहा, सोरठा, छंद को तुलसीदासजी ने लिखा था। हनुमानजी रामकथा का एक-एक दृश्य दिखाते और तुलसीदासजी लिखते चले जाते। तुलसीदासजी ने जिया है रामकथा को। इसलिए रामकथा हमें जीने की कला सीखाता है।

‘रामचरितमानस’ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र को दर्शाने वाला श्रेष्ठतम महाकाव्य है, जिसमें भारतीय धर्म, संस्कृति, दर्शन, भक्ति और कविता का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया गया है। उदात्त मानवीय मूल्यों की कलात्मक अभिव्यक्ति के साथ-साथ समन्वय की विराट चेष्टा इस महाकाव्य में की गई है। एक आदर्श भाई, आदर्श पुत्र, आदर्श राजा, आदर्श स्वामी, आदर्श पति के रूप में श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है। हनुमान सेवक धर्म के आदर्श हैं। आज देश के साथ-साथ विदेशों में भी रामलीला का मंचन हो रहा है और मानव मूल्यों की जो व्याख्या तुलसी जी ने प्रस्तुत की है मनुष्य उसे ग्रहण करने की कोशिश कर रहा है। आधुनिक जीवन में हम रामकथा से सीख ले सकते हैं।

रामचरितमानस पढ़ना क्यों जरूरी है?

युवा अपने कैरियर के बारे में सोचते हैं। मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि उसी के साथ थोड़ा बहुत यह भी सोचना चाहिए कि भौतिक उपलब्धियों की हमारे जीव में सार्थकता कितनी है। कई लोगों ने जीवन में वह सब कुछ प्राप्त किया, भूमि उससे भी ज्यादा पाया। लेकिन मिला क्या इसी बारे में स्पष्ट देता है यह ग्रंथ ।
रामकथा- रामचरितमानस के प्रत्येक चरित्र, संकेत और संदेश देता है। मनुष्य भौतिक और आध्यात्मिक शक्तियों के बीच किस प्रकार का संतुलन स्थापित करे।
श्रीराम ने अपनी इच्छा शक्ति के बल पर प्रतिकूल परिस्थितियों को भी अनुकूल बनाया। कम से कम साधनों द्वारा उसे हराया, जिसके पास सुविधाओं का ढेर था। श्रीराम ने अपने जीवन से सीखाया यदि आप धर्म का आचरण अपने जीवन में करते हैं तो जीवन में आपकी विजय निश्चित है। धर्म का आधार है, आप औरों के साथ ऐसा व्यवहार करें, जो आप दूसरों से चाहते हैं। आपके कारण किसी को दुःख नहीं होना चाहिए।
श्रीराम ने बताया कि एक भाई के भाई से, पुत्र के पिता से, पत्नी के पति से, एक मित्र के मित्र से, यहां तक कि एक शत्रु के दूसरे शत्रु के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।
इन्हीं आदशों के कारण श्रीराम समूचे विश्व के आराध्य है। मानवरूप में देश भगवान हैं, स्वयं ईश्वर हैं।
श्रीरामचरितमानस भारतीय संस्कृति में एक विशेष स्थान रखता है। मानवीय जीवन का संपूर्ण संस्कार रामचरितमानस में निहित है। इसका एक एक प्र मानव जीवन के लिए उपयोगी व अनुकरणीय है। मनुष्य कितनी भी प्रगति कर से किंतु उसमें दया नहीं है तो उसकी कोई प्रतिष्ठा नहीं मानी जाएगी। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संस्कारों के अभाव मानव पशुता को प्राप्त कर रहा है। रामचरितमानस में श्रीराम ने मनुष्यों के मार्ग में आगे बढ़ने एवं भटकते हुए मानव समाज के लिए दे अपने चरित के द्वारा आकर्षण प्रकाश स्तंभ प्रस्तुत किया है।