सरस्वती शिशु मंदिर चम्बा में गणतंत्र दिवस मनाया गया, बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों से सभी का मन मोहा

चम्बा : सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Uttarakhand

स्कूल प्रबंधक विजेंद्र धनोला ने भी अपने वक्तव्य में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल अतीत को याद करने के बारे में नहीं है, यह वर्तमान को अपनाने और भविष्य के निर्माण के बारे में भी है यह सीखने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने की आजादी है। स्कूल प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह रावत ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

इस दौरान, छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों और विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी देशप्रेम से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विजेंद्र धनोला, गौरव गुसाईं, पदम सिंह, चिंतामणि थपलियाल, मनोहर लाल रतूड़ी, ओम प्रकाश कोठारी, प्यार सिंह भंडारी, कमला चमोली, यशोदा तोमर, ममता चौहान, निर्मला रौथाण, वर्षा सुयाल, मनीषा पंत, ममता ममगाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand