केंद्रीय कैबिनेट से दो मंत्रियों का इस्तीफा: मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने पद छोड़ा

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों ने  मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। आज हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दिया। नकवी के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल कल यानी गुरुवार को खत्म हो रहा है। चर्चा है कि मुख्तार अब्बास नकवी को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। छह अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इसके ठीक पहले नकवी के इस्तीफे से इसकी संभावना ज्यादा बढ़ गई है।

PM मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की तारीफ की।